June 12, 2026 |

खिरकिया में शासकीय काॅलेज हुआ मंजूर

2023-24 शिक्षा सत्र से शुरू होगा, भवन के भूमि की तलाश

Hriday Bhoomi 24

  • हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार को बताया कि जिले के खिरकिया विकास खंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुपालन में शासकीय महाविद्यालय स्वीकृत हो गया है। यह महाविद्यालय वर्ष 2023 – 24 शैक्षणिक सत्र से ही प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के नवीन भवन के लिए 6 हैक्टेयर भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी।श्री पटेल ने बताया कि शासन द्वारा खिरकिया के शासकीय महाविद्यालय के लिए कुल 47 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें प्राचार्य का एक पद, कला संकाय में सहायक प्राध्यापक के 7 पद स्वीकृत किए गए हैं जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र व भूगोल विषय के सहायक प्राध्यापक शामिल हैं। इसके साथ ही विज्ञान संकाय में कल 12 पद स्वीकृत किए गए हैं जिनमें भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, गणित और कंप्यूटर साइंस के दो दो सहायक प्राध्यापक के पद स्वीकृत किए गए हैं। वाणिज्य संकाय में कुल तीन पद सहायक प्राध्यापक के स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा एक पद क्रीड़ा अधिकारी का तथा एक ग्रंथपाल का पद भी स्वीकृत हुआ है। श्री पटेल ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय खिरकिया के लिए तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कुल 22 पद स्वीकृत हुए हैं, जिनमें मुख्य लिपिक, लेखपाल, सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, के 1-1 पद प्रयोगशाला तकनीशियन व प्रयोगशाला परिचारक के 6-6 पद, बुक लिफ्टर का एक, भृत्य का एक, चौकीदार के तीन, तथा स्वीपर का एक पद शामिल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हरदा में शासकीय विधि महाविद्यालय भी स्वीकृत किया गया है। जिसके लिए लगभग 9.50 करोड रुपए का भवन भी बनेगा।

Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.