
अतुल टिमरनी। आपातकाल दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु अनेक सेनानियों ने संघर्ष कर मीसा एक्ट अंतर्गत जेल में बड़ी यातनाएं सही हैं। कारावास से आने के बाद भी उन्हें कोई सम्मान नहीं मिला। मगर अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उनकी सुध ली है। गुरूवार को शासन की ओर से उन्हें ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। आज लोकतंत्र के सभी सेनानी मीसाबंदी वरिष्ठजनों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा ताम्रपत्र प्रेषित कर सम्मान किया गया। इस दौरान स्व. श्री भास्कर राव गद्रे के सुपुत्र प्रकाश गद्रे एवं मदन लाल जायसवाल के सुपुत्र अरुण कुमार जायसवाल के निवास पर सम्मान किया गया। इस दौरान पुष्पहार पहनाकर शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस स्वागत बेला में नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, तहसीलदार, मंडल अध्यक्ष विनीत गीते, मंडल महामंत्री अंकित कनेरे, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय उपाध्याय, मीडिया प्रभारी विजय चंदेल, पार्षद रविंद्र ठाकुर, कल्लू पाल आदि उपस्थित थे।