June 11, 2026 |

हरदा के मीसाबंदी स्व. जमना जैसानी को ताम्रपत्र से मिला सम्मान

प्रदेश शासन ने ताम्रपत्र भेंटकर किया मीसाबंदियों का सम्मान

Hriday Bhoomi 24

हरदा। देश में लगे आपातकाल दौरान जब शासन के खिलाफ कुछ बोलना भी गुनाह था, तब हरदा जिले से कुछ लोग ही थे जिन्होंने मंच से खुलकर आवाज उठाई है। ऐसे निर्भीक लोगों में तत्कालीन पत्रकार, नेता और आंदोलनकारी स्व. जमना प्रसाद जैसानी उन विरले लोगों में से एक थे जिन्होंने 18 माह की जेलयातना भोगी। उनके दिवंगत होने उपरांत आज उन्हें याद कर मध्यप्रदेश शासन ने सम्मानित किया है। याद रहे देश भर में लोकतंत्र की रक्षा हेतु अनेक सेनानियों ने संघर्ष कर मीसा एक्ट अंतर्गत जेल में बड़ी यातनाएं सही हैं। कारावास से आने के बाद भी उन्हें कोई सम्मान नहीं मिला। मगर अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उनकी सुध ली और सम्मानित किया। गुरूवार को शासन की ओर से भेजे गए ताम्रपत्र सम्मान को ग्रहण कर समाजसेवी पुत्र शांति जैसानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.