हरदा। जिला शांतिसमिति की बैठक में कलेक्टर ऋषि गर्ग ने अपील की कि सभी धार्मिक पर्व आपसी सद्भाव और मेलजोल से मनाए जाएं। बैठक में एसपी संजीव कंचन, संयुक्त कलेक्टर केसी परते, एएसपी राजेश्वरी महोबिया, हरदा एसडीएम आशीष खरे तथा टिमरनी एसडीएम महेश बडोले और शांतिसमिति के सदस्य मौजूद थे ।
कलेक्टर श्री गर्ग ने पर्व ध्यान में रखकर शहर की सड़क मरम्मत, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन बाद उसका निस्तारण सम्मानजनक तरीके से करने के सीएमओ को निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में एसडीम हरदा को निर्देश दिए कि नवदुर्गा उत्सव में मूर्ति निर्माताओं की बैठक लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति न बनाने के लिए समझाइश दें।
एसपी ने बैठक में कहा कि सभी धार्मिक आयोजनों के स्वयंसेवकों की सूची पुलिस थाने में दें। उन्होंने कहा कि डी जे साउंड की आवाज बहुत अधिक ना रहे।
