April 29, 2026 |

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से प्रेस जगत नाराज

प्रेस क्लब महासचिव ने कहा बदसलूकी बर्दाश्त नहीं

Hriday Bhoomi 24

इंदौर। प्रदेश में ख्यात इंदौर प्रेस क्लब ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा मीडिया के साथ बर्ताव की निंदा की है। प्रेस क्लब के महासचिव हेमंत शर्मा ने कहा कि – ‘मांग मातंग समाज’ के कार्यक्रम में आमंत्रण पर कवरेज करने पहुंचे मीडिया के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सुरक्षा गार्ड ने बदसलूकी की। स्वयं  कमलनाथ ने मंच से मीडिया द्वारा बायकॉट पर कहा कि जिसे जाना है जाए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रेस क्लब महासचिव ने कहा कि मीडिया से बदसुलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीडिया से बदसुलूकी करने वालो को बिना शर्त अविलंब माफी मांगना होगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights