May 21, 2026 |

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन : समय सीमा में हो राजस्व मामले हल

समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि, हरदा/

नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले के राजस्व अधिकारियों को सीमांकन, नामांतरण, बटवारा और बटांकन के मामलों का त्वरित निराकरण करें तथा राजस्व वसूली के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, हरदा एसडीएम कुमार शानू देवड़िया, टिमरनी एसडीएम महेश बडोले, खिरकिया एसडीएम अशोक डेहरिया तथा अन्य तहसीलदार व नायब तहसीलदार भी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए हितग्राहियों के ई-केवाईसी की कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने न्यायालयों का निरीक्षण तो करें ही, साथ ही अपने अधीनस्थ न्यायालयों का भी आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र के ग्रामों का नियमित रूप से दौरा करें और अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों के कार्यों पर नजर रखें।
श्री जैन ने सभी राजस्व अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री का शेष कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री जैन ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समय सीमा ध्यान में रख राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें अन्यथा अर्थदंड की कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने मुख्यालय पर अनुश्रवण समितियों की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के लिए भी कहा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.