April 22, 2026 |

हेल्थ आरोग्य : आयुष विभाग ने आयुष्मान केंद्रों पर लगाए स्वास्थ्य शिविर

हर माह की 14 तारीख को लगेंगे आरोग्य शिविर

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ आयुष विभाग द्वारा आयुष पद्धति से संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रत्येक माह की 14 तारीख को आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर शिविरों का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि यह शिविर ‘‘महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी आयुष सेवाएं’’ थीम के अनुसार आयोजित किया गया। शिविर में रोगियों का रोग निदान कर निःशुल्क औषधि वितरण किया गया एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।

डॉ.  वर्मा ने बताया कि आयुष विभाग के अंतर्गत जिले में सात आयुष्मान आरोग्य केंद्र बिच्छापुर,  बालागांव, चारखेड़ा, पड़वा, तजपुरा, गहाल और छिदगांव मेल में संचालित है। शासन के निर्देश अनुसार इन आयुष्मान केन्द्रों में नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक प्रत्येक माह की 14 तारीख को आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights