April 22, 2026 |

#मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व : रोड व पुल से यातायात हुआ सुगम

आमजन का आवागमन सुगम होने से व्यापार बढ़ा

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। हरदा जिले को पिछले एक वर्ष में सड़कों व पुलों के रूप में अनेक सौगातें मिली है। मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अंतर्गत हरदा जिले में पिछले एक साल में जिले का चारखेड़ा से सोडलपुर मार्ग लगभग 7 करोड़ रुपए लागत से बनकर पूर्ण हो चुका है। इस मार्ग की लंबाई 8.75 किलोमीटर है। इस मार्ग का वर्चुअली लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत फरवरी माह में किया गया है। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक डीके त्रिपाठी ने बताया कि इस सड़क मार्ग के बन जाने से आसपास के लगभग 10 हजार से अधिक ग्रामीणजनों की वर्षा ऋतु में आवागमन संबंधी समस्या दूर हो गई है। उन्होंने बताया कि जहां पहले बरसात में आसपास के ग्रामीणों को आने जाने में काफी समस्या होती थी, इस मार्ग के बन जाने से ग्रामीण जन अब हर मौसम में कहीं भी आ जा सकेंगे।
प्रधानमंत्री ने किया का वर्चुअली लोकार्पण-
महाप्रबंधक श्री त्रिपाठी ने बताया कि छिदगांव मेल से बिच्छापुर मार्ग पर रिछाड़ीखाल नाले पर 75.90 लाख रुपए लागत से एक पुल का निर्माण किया गया है जिससे आसपास के गांव के लगभग 8 हजार लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी। इस पुल का वर्चुअली लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत फरवरी माह में किया गया है।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस पुल के निर्माण से पूर्व आसपास के ग्रामीण जनों को वर्षा ऋतु में आवागमन में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब उनकी ये परेशानी दूर हो गई है। इसके अलावा चारूवा से जूनापानी मार्ग पर दो पुलों का निर्माण किया गया है। इनमें से एक पुल की लागत 1.45 करोड़ रुपए है तथा दूसरे पुल की लागत 76 लाख रुपए है। इन दोनों पुलों के निर्मित हो जाने से आसपास के गांवो के लगभग 7 हजार से अधिक ग्रामीणजनों को वर्षा ऋतु में आने-जाने में अब कोई परेशानी नहीं होगी।

महाप्रबंधक श्री त्रिपाठी ने बताया कि पिछले 1 वर्ष में प्राधिकरण द्वारा खिरकिया मोरगढ़ी मार्ग से अजरुद माल मार्ग पर 5.58 करोड रुपए लागत से 105 मीटर लंबा पुल स्वीकृत हुआ है। गत दिनों इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली भूमिपूजन कर किया था।
पक्की सड़कों से यातायात सुगम हुआ
विभाग के महाप्रबंधक श्री त्रिपाठी ने बताया कि म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सड़कों के निर्माण से पूर्व विकासखण्ड मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय, हाट बाजार, जिला अस्पताल आने जाने में अधिक समय लगता था, किसान अपनी उपज नहीं ला पाते थे, ग्राम में ही विचौलियों को बेच देते थे, जिसने अपने उपज का सही दाम नहीं मिल पाता था। अच्छी सड़कें न होने के कारण ग्रामीण बच्चे उच्च शिक्षा के लिये शहर नहीं आ पाते थे। लेकिन अब अच्छी सडकों के निर्माण होने से ग्रामीणों को बाजार, बैंक, ब्लाक मुख्यालय, जिला मुख्यालय, अस्पताल आने जाने में कम समय लगता है, जिससे उनके समय की बचत हुई है। ग्रामीण बीमार होने पर अच्छी सड़कों की सुविधा उपलब्ध होने से तत्काल अस्पताल पहुंच जाते हैं।

2 सीसी रोड़ व हंडिया में हो रहा घाट निर्माण
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा गत एक वर्ष में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अधोसंरचना मद में 3 कार्य स्वीकृत किये गये है, जिनकी कुल लागत 2.20 करोड़ रूपये है। इनमें बड़झिरी से लाखादेह के बीच लगभग कुल 1.50 कि.मी. लम्बा सीसी रोड़ 79.80 लाख रूपये लागत से निर्मित किया जाएगा। इसके साथ ही पटाल्दा से लाखादेह के बीच 784 मीटर लम्बा सीसी रोड़ 40 लाख रूपये लागत से निर्मित किया जाएगा। इसके अलावा हंडिया में नर्मदा नदी पर घाट निर्माण के लिये 1 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये है। इसके अलावा माध्यमिक शाला भवन हंडिया, टेमागांव व चौकड़ी में एक-एक अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत किये गये है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights