April 22, 2026 |

#हेल्थ : सिनर्जी ने बरुड़ में लगाया संजीवनी क्लीनिक

जांच कर लोगों को निशुल्क दवा दी

Hriday Bhoomi 24

खंडवा। ग्राम बरुड मे सिनर्जी संस्थान संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स और समुदाय स्वास्थ्य केंद्र छैगांव माखन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुड़ के संयुक्त प्रयास से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 393 ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और समुदाय के स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना था।

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियां-

शिविर में आभा आईडी का पंजीकरण कराकर 31 लोगों ने अपनी डिजिटल हेल्थ आईडी बनवाई। इस दौरान इस्फूटम सैंपल, सिकल सेल टेस्ट, बीपी जांच, शुगर जांच तथा 135 ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।

विशेषज्ञों की सहभागिता-

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरुड से डॉ. धनंजय पाल, सीएचओ, माया फर्सद, एएनएम, ओर साथी श्याम, रोहित, जिला खरगौन संजीवनी से डॉ. श्यामलाल राय और ताराचंद, खंडवा से डॉ. दिव्या जायसवाल, फार्मासिस्ट दुर्गेश, लैब टेक्नीशियन वंदना, स्टाफ नर्स आकांक्षा और सोनू कनाडे उपस्थित थे। शिविर में समन्वयक की भूमिका जिला समन्वयक खंडवा राकेश यादव ने निभाई।

ग्रामीणों ने की सराहना –

शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और इसे एक प्रभावी और उपयोगी कदम बताया। आयुष्मान कार्ड और डिजिटल हेल्थ आईडी मिलने से ग्रामीणों ने भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच की खुशी जताई।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights