
हरदा। आदिवासी समाज द्वारा महाआंदोलन एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन हरदा के वीर तेजाजी चौक में 11 बजे, सिराली में 9 बजे और बरखेड़ी में 10 बजे किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पटाल्दा में विशाल बैठक का आयोजन 11 जुलाई 2024 को किया गया। इसमें महाआंदोलन एंव धरने का निर्णय लिया गया। इसके तहत जिलास्तर पर तेजाजी चौक 15 जुलाई 2024 को दिन सोमवार को किया जा रहा है।
आदिवासियों की मांगें-
1. वन विभाग द्वारा वर्तमान समय में जो नियमों को ताक करके जो अतिक्रमण किया जा रहा है उस पर तत्काल रोक लगे।
2. मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासी किसान निवास करते है जो पूर्णत खेती पर ही निर्भर है और उसी कृषि भूमि से अपने परिवार का भरण पोषण करते है जो एक मात्र संसाधन है जिसे न छीना जाए।
3. जिन आदिवासीयों किसानो के पास वगैर ग्राम सभा समिति को अनुमति बैदखल न किया जाए।
4. जिन आदिवासी किसानों के पास अपने अधिपत्य में जमीन संबधित दस्तावेज है उसे वन मित्र पोर्टल में दावा आपत्ति कर कार्यवाही कर पट्टे दिए जाएं।
5. जिस कृषि किसान का भूमि पर दावे आिपत्ति हो उसे गडढे एंव खुदाई रोका जाए।
6. जिन किसानो ने भुमि पर फसल उगांई है और अतिक्रमण के दौरान वन विभाग में जेसीबी लगाकर फसल को नष्ट कर दी गई है सबंधित अधिकारी की तनखा से मुआवजा दिया जाए।
7. ग्रामसुरक्षा समिति व ग्राम विकास समिति कार्यरत में है उनके अध्यक्ष का चुनाव आम चुनाव के अनुसार प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाए।
8. वन सुरक्षा समिति एंव विकास समिति में वन उपज से लाखो का लाभांश राशि प्राप्त होती है। सार्वजनिक रूप से अवगत कराया जावे एंव ग्राम विकास समिति की राशि किन किन मदो में राशि खर्च किया जाता है और नियमावली दिया जाए।
9. जैसे किसान छोटे घास व बडे झाड़ व सरकारी भूमि में कई पीढ़ियों से कृषिभूमि पर कब्जा चला आ रहा है उनको भी राजस्व के नियमों के अनुसार रकबा चयनित कर बीमा मुआवजा की सुविधा प्रदान की जाए। साथ ही उन किसानों को मध्यप्रदेश शासन के अनुसार व्यक्तिगत पट्टा दिया जाए।
10. ग्राम सुरक्षा समिति एंव ग्राम विकास समिती की प्रत्येक माह बैठक सुनिश्चत किया जाए।
11. वन लघु उपज समिति के अध्यक्ष का चुनाव आम चुनाव की तरह किया जाए।
सम्पर्क – धनसिंह भलावी (संरक्षक) 9755911679, राकेश ककोडियो (जिला अध्यक्ष) 8280721368, सत्यनारायण सुचार (कार्यकारी अध्यक्ष) 9584734535, शैतान सिंह उइके (कोषा अध्यक्ष) 7566306214, श्रीमति सुमित्रा चौहान (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट) 8817254343।
