April 28, 2026 |

यदि आरोप सिद्ध हुए तो मैं इस्तीफा देने को तैयार : नपाध्यक्ष

नपाध्यक्ष श्रीमती भारती कमेड़िया ने किया कांग्रेस पर पलटवार

Hriday Bhoomi 24


हृदयभूमि हरदा।

स्थानीय नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए जन सुनवाई में विधायक आरके दोगने, नपा प्रतिपक्ष नेता अमर रोचलानी, पार्षद अहद खान, रमेश सोनकर आदि द्वारा कलेक्टर आदित्य सिंह को की गई शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया ने पलटवार कर सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

उन्होंने यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस को खुली चुनौती देते हुए वर्ष 2008 से 2024 तक फिनायल पावडर खरीदी डीजल खपत बिजली सामग्री खरीदी की सूची जारी की। उन्होंने कहा यदि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।

श्रीमती कमेड़िया ने उनके कार्यकाल दौरान नगर पालिका की आय में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। नगर पालिका अधिकारी और अमले के प्रयासों से यह सफलता मिली है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights