#हरदा : घंटाघर चौक में सुलभ शौचालय न होने से असुविधा
नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने सीएमओ को लिखा पत्र

हृदयभूमि, हरदा।
नगर पालिका द्वारा घंटाघर क्षेत्र में बने पुराने सुलभ कॉम्प्लेक्स को तोड़नेे ने से आमजनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यह इस मुख्य बाजार क्षेत्र में एकमात्र सार्वजनिक शौचालय था। इसका उपयोग प्रतिदिन 500 से अधिक व्यापारी, दुकानदार, आम नागरिक, और ग्रामीण उपभोक्ता करते थे।
कॉम्प्लेक्स को तोड़ने के बाद यहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे नागरिकों को काफी असुविधा हो रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर पालिका की इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है।

नेता प्रतिपक्ष ने उठाई आवाज-
इस बारे में नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा, “घंटाघर क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स का न होना स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। यह नगर पालिका की लापरवाही को दर्शाता है कि कॉम्प्लेक्स तोड़ने से पहले कोई वैकल्पिक समाधान नहीं किया गया। मैं मांग करता हूं कि नगर पालिका तत्काल वहां मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके। अगर यह समस्या जल्द हल नहीं हुई, तो हम इसे लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।” उन्होंने अपेक्षा जताई कि इस जनता समस्या को प्राथमिकता देकर शीघ्र ही समाधान करेंगे।
