#जबलपुर : मैन बाजार में यातायात अव्यवस्थित, व्यापारियों ने खोला मोर्चा
सराफा व्यापारी संघ ने प्रशासन को बताई समस्या

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में अव्यवस्थित यातायात होने से शहर में रोज दुर्घटनायें हो रही हैं। वहीं नगर का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहां सराफा बाजार में दिनभर अनेक बार फोर व्हीलर वाहनों एवं माल वाहक वाहनों के कारण यातायात अवरूद्ध होता है।
ई-रिक्शा की उचित व्यवस्था हो –
शहर में अत्यधिक ई-रिक्शा होने से निरंतर ट्रैफिक जाम एवं दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यदि यहां भी इंदौर की तरह ई-रिक्शा को क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग रंग आवंटित कर उनकी क्षेत्र की सीमा निर्धारित की जाए तो समस्या में कुछ राहत मिल सकती है।
फुटपाथ पर दुकानें –
मैन मार्केट में दुकानों के सामने फुटपाथ पर लगी दुकानों पर कार्यवाही हो तो यातायात व्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है। वहीं अपनी दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामग्री रखकर अतिक्रमण पर कार्यवाही की जाए।
प्रशासन नहीं जागा तो होगा उग्र आंदोलन
इस मौके पर उपस्थित सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ ने एक दुर्घटना में व्यापारी मौत पर शोक जताते हुए कहा कि प्रशासन अभी भी नहीं जागा है। महाकौशल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के राजेश चांडक ने कहा कि व्यापारियों की मांगों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। इस मौके पर चैंबर के शंकर नागदेव ने कहा कि प्रशासन को कई बार व्यापारियों की प्रॉब्लम से अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं अखिल मिश्र ने कहा कि अवैध ई-रिक्शा पर रोक लगनी चाहिए। कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दीपक सेठी ने बताया कि सभी व्यापारिक संस्थाओं ने मिलकर निर्णय लिया है कि अगर प्रशासन द्वारा जल्द ही कोई निर्णय लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो आगे की आंदोलन उग्र ले लेगा।
इस मौके पर उपस्थित सर्राफा एसोसिएशन, महाकौशल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, जबलपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स कॉमर्स, कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), सुपरमार्केट मालवीय चौक व्यापारी संगठन, मुकदमगंज, लाडगंज, मिलनी गंज व्यापारी संघ, गल्ला मंडी एवं गुरंडी व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, गंजीपुरा ग़लगला व्यापारी संघ, नॉर्मन स्कूल व्यापारी संघ, बैंगल संगठन मच्छरई, आशीर्वाद मार्केट, कोतवाली, सिविक सेंटर, हार्डवेयर मार्केट, गढ़ा फाटक, तिलकभूमि तलैया, अंधेरदेव, कच्छीआना व्यापारी संघ, नरगया, ट्रांसपोर्ट संघ, फुटकर वस्त्र विक्रेता संघ, गारमेंट ग्लास्टर, तुलाराम व्यापारी संघ, अंधेरदेव व्यापारी संघ, निवाड़गंज व्यापारी संघ से उपस्थित राकेश अग्रवाल, प्रवीण जैन, नवनीत जैन, अनुज जैन, सुजीत जैन, प्रशांत जैन ने भी संबोधित कर समस्या बताई।
