June 10, 2026 |

भारतीय युवा उद्यमी का जापान में हुआ सम्मान

जापान सरकार के मंत्री ने स्वास्थ्य सेवा में सहयोग पर बल दिया

Hriday Bhoomi 24

बृजेश जायसवाल, अयोध्या।

जापान की राजधानी टोक्यो में विगत दिवस भारत वर्ष के 22 वर्षीय युवा उद्यमी अर्जुन देशपांडे को फार्मास्युटिकल क्षेत्र में योगदान पर टोक्यो जापान में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जापान सरकार के मंत्री और सांसद शिनुके ओकुनु ने जेनेरिक आधार के संस्थापक अर्जुन देशपांडे के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जापान की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस बातचीत में स्वास्थ्य सेवा आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता पर बल देकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं के द्वार खुले। शिनुके ओकुनु ने इस संवाद को जारी रखने में उत्साह जताया।

भारत के युवा उद्यमी अर्जुन देशपांडे का जापान में भारतीय दूतावास द्वारा भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजदूत आईएफएस सिबी जॉर्ज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। श्री देशपांडे और जापान अधिकारियों के बीच टोक्यो, जापान में हुई इस चर्चा ने एक नई युग की शुरुआत की है। इसमें नवोन्मेषी इंडो-जापान स्वास्थ्य सेवा सहयोग शामिल है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.