हरदा/ खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण की फॉस्टेक योजना के तहत खाद्य व्यापारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से सोमवार को सिराली में फॉस्टेक के अधिकृत प्रशिक्षक संजय काले, मोबलाइजेशन मैनेजर अनुज सक्सेना तथा सहायक आशुतोष शर्मा ने खाद्य व्यापारियों का खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया। प्रशिक्षण में सभी व्यापारियों ने हिस्सा लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के सभी कानूनों व प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण में व्यापारीयों ने ट्रेनर संजय काले से अपने व्यापार से संबंधित कई प्रश्न पूछकर उनके जवाब प्राप्त किये। इस दौरान ट्रेनर श्री काले ने सभी व्यापारियों से एफएसएसएआई के सभी नियमों का पालन करने हेतु अपील की।
