May 27, 2026 |

उड़ा के स्कूल में दी यातायात नियमों की जानकारी

हरदा पुलिस ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Hriday Bhoomi 24

हरदा। जिला पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे  द्वारा शुरू किए यातायात जागरूकता अभियान के तहत करीबी ग्राम उड़ा के शासकीय माध्यमिक स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

सुरक्षित यातायात के नियम-

इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और यातायात संकेतों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा, छात्र छात्राओं को सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए विभिन्न उपायों के बारे में भी बताया गया । जिसमें बच्चों को नाबलिग रहते हुये वाहन न चलाने, सायकल हमेशा सड़क के बांयी ओर चलाने, सड़क पार करते समय सड़क के दांये ओर बांये ओर देखकर यदि वाहन न आये तभी सड़क पार करने, जैबरा क्रासिंग पर ही सड़क पार करने तथा कभी भी दौड़ कर सडक पार न करने के नियम बताए।

गुड सेमेरिटन योजना –

यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को भारत सरकार के  राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिहवन मंत्रालय द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजना के संबंध में बताया। इस योजना में किसी गंभीर सड़क दुर्घटना दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (01 घंटे के भीतर) अस्पताल पहुँचाकर घायल की जान बचाने पर सरकार द्वारा 5000 रूपये का ईनाम एवं एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जायेगा।

शपथ दिलाई गई-
छात्र छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दिया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं एवं उपस्थित स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में थाना यातायात से सउनि बसंत चौधरी आरक्षक विमल द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.