April 22, 2026 |

दिवाली पर पोस्ट आफिस में करें निवेश, हर माह बढ़िया रिटर्न की गारंटी

मासिक इन्कम वाली स्कीम लोगों को लुभा रही

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि विशेष –
पोस्ट ऑफिस द्वारा लोगों को बचत के लिए प्रोत्साहित करने हर उम्र और वर्ग के लिए बचत योजनाएं चलाई गई हैं, जो बढ़िया रिटर्न देने के साथ निवेश की सुरक्षा की गारंटी देती हैं। इनमें एक योजना आमजन को खूब लुभा रही है। इसे लोग पोस्ट ऑफिस मंथली इन्कम स्कीम के रूप में जानते हैं। जो हर महीने निवेशक को बढ़िया इन्कम मुहैया कराने वाली स्कीम है।
यदि आप इस दिवाली पर निवेश शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह बेहतर विकल्प साबित हो सकता है 9 लाख रुपये तक कर सकते हैं निवेश पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग स्कीम (POMIS) के तहत निवेश करने वाले खाताधारकों के लिए निवेश की सीमा 9 लाख रुपये है।
ज्वाइंट अकाउंट के लिए अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है। आपको बता दें कि इस सीमा को बढ़ाकर पिछले साल 1 अप्रैल 2023 को लागू कर दिया गया है,यह एक सिंगल निवेश योजना है और एक बार निवेश करने के बाद आप इस योजना के तहत हर महीने अपने लिए गारंटीड इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। 7.4% की दर से मिलता है। पोस्ट ऑफिस की यह मंथली इनकम स्कीम भी अच्छा रिटर्न भी दे रही है, सरकार इस योजना में 7.4 प्रतिशत ब्याज देती है।

योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश करने से आपकी हर महीने आय को लेकर टेंशन खत्म हो जाती है। इस सरकारी योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है और खाता खोलने के एक साल बाद तक इसमें से पैसे नहीं निकाले जा सकते। इसमें आप सिर्फ 1000 रुपये से खाता खोल सकते हैं। मासिक आय की गणनापोस्ट ऑफिस की इस योजना में एकमुश्त निवेश से मासिक आय की गारंटी मिलती है और अगर मासिक आय की गणना करें तो अगर आप इसमें पांच साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं।

तो आपको 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से हर महीने 3,084 रुपये की आय होगी। वहीं अगर एक व्यक्तिगत खाताधारक की अधिकतम सीमा यानी 9 लाख रुपये के हिसाब से देखें तो मासिक आय 5.5 लाख रुपये होगी। मासिक के अलावा आप तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भी ब्याज से यह आय ले सकते हैं।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights