
राजकमल धार्मिक हरदा।
कहार समाज समिती द्वारा केवट जयंती बड़ी धूम धाम से मनाई गई। इसमें संपूर्ण समाज ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने समाज के गौरव केवट की भक्ति महिमा बताई।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कमल सिसोदिया (चौकड़ी), तुलसीराम साकल्ले, मदन पटेल, बृजेश राजगुरे, बंटी वर्मा, दिनेश चंदेवा (अध्यक्ष), गुड्डू शारदे (उपाध्यक्ष), दीपक विवारिया, सूरज वाबने सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सामाजिक बंधुओं का आभार सुनील केवट ने माना।

