June 12, 2026 |

मप्र नर्मदा लीग में खो-खो खिलाड़ी आदित्य चयनित

मध्यप्रदेश खो-खो फेडरेशन ने लिया था ट्रायल

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में खो-खो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ियो को डिफेंस, फास्ट फॉरवर्ड, चेसिंग एवं पोल शूट जैसे कठिन से कठिन कौशल का अभ्यास कराया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा को सुधारा जा सके।

जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि हरदा जिले के खो-खो खिलाड़ी आदित्य राजनारायण गौर का चयन मध्यप्रदेश नर्मदा लीग के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि खो-खो फेडरेशन द्वारा 15 मई को जबलपुर में मध्यप्रदेश नर्मदा खो-खो लीग हेतु चयन प्रक्रिया की गई थी। इसमें प्रांत के खण्डवा, बुरहानपुर, जबलपुर, सागर, दमोह, राजगढ़ और भोपाल के खिलाड़ियों ने ट्रायल दी थी।

इसमें हरदा के आदित्य गौर का चयन 27 से 29 मई तक जबलपुर की महाराष्ट्र व्यायाम शाला में आयोजित होने वाली नर्मदा खो खो प्रीमियर लीग के लिए हुआ है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.