April 23, 2026 |

हरदा में प्रो. महेशदत्त मिश्र व्याख्यान 1 मार्च को

देश के ख्याति प्राप्त विद्वान विभिन्न विषयों पर देंगे व्याख्यान

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा। 

प्रतिवर्ष चंद्र गोपाल जनक दुलारी मिश्र परमार्थिक ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाला ‘प्रो. महेशदत्त मिश्र स्मृति व्याख्यान’ इस वर्ष 1 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूगर्भ वेत्ता डॉ. अशोक दुबे शामिल होंगे। वहीं मुख्यवक्ता सुप्रसिद्ध ललित निबंधकार और चिंतक डॉ. श्री राम परिहार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती विनीता रघुवंशी करेंगी।

यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का यह 15 वर्ष होगा। अभी तक इस व्याख्यान आयोजन में देश के नामचीन विद्वानों ने विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान दिये है।

जनक दुलारी मिश्र परमार्थ ट्रस्ट हरदा के सचिव एडवोकेट सुदीप मिश्रा ने शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। 


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights