May 1, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 26 जनवरी का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

आचार्य पंडित पवन राज दुबे

धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
स्थान: सन्यासा, हरदा
मोबाइल: 9977676153

———————————————–

🗓️ आज का पञ्चाङ्ग 🗓️

शनिवार, २६ जनवरी २०२५
सूर्योदय: 🌄 ०७:१८
सूर्यास्त: 🌅 १७:४८
चन्द्रोदय: 🌝 ०५:०३
चन्द्रास्त: 🌜 १५:३५
अयन: 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🏔️ शिशिर
शक सम्वत: १९४६
विक्रम सम्वत: २०८१
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: द्वादशी (१६:४२ तक)
नक्षत्र: अनुराधा
योग: वैधृति (१३:०५ तक)
करण: बव, बालव

—————————————————

गोचर ग्रह

🌖🌗🌖🌗
सूर्य: 🌟 मकर
चंद्र: 🌟 तुला
मंगल: 🌟 कर्क
बुध: 🌟 मकर
गुरु: 🌟 वृषभ
शुक्र: 🌟 कुम्भ
शनि: 🌟 कुम्भ
राहु: 🌟 मीन
केतु: 🌟 कन्या

———————————————–

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲
अभिजित मुहूर्त: १२:१२ से १२:५७
विजय मुहूर्त: १४:१४ से १४:५९
गोधूलि मुहूर्त: १७:४२ से १८:०८
राहुकाल: १०:३० से १२:००
यमगण्ड काल: ०९:०० से १०:३०
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी, जिससे वह काफी व्यस्त रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाए। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके दोस्त आपके लिए कोई सरप्राइज पर पार्टी प्लान कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहना होगा।

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम को पूरा करने में सहयोगियों से मदद लेनी होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसको वापस मिलने में आपको समस्याएं आ सकती हैं। आपका किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में तेजी लानी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक जरुरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। कोई नया काम आप सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। प्रेम व सहयोग योग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न ले। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ काम को लेकर परेशानी आ रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस में आप किसी डील को लेकर समझौता कर सकते हैं। पार्टनरशिप में आप कोई काम ना करें। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपका कोई शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। आप किसी नई संपत्ति या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। संतान से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का रिश्ता पहले से बेहतर रहेगा। दोनों एक दूसरे को समझेंगे और अपने रिश्ते में आगे बढ़गे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक किस से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर के कामों को भी समय से पूरा करने की कोशिश करें। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आस पड़ोस में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी सामाजिक क्षेत्रों में काफी रुचि रहेगी। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है। नौकरी में आपके प्रयास बेहतर रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ अधिक रहेगी और आपका मन भी परेशान रहेगा।

〰️〰️〰️〰️

आज के उपाय (Upaye)
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
उपाय: आज के दिन किसी भी लाल रंग की चीज़ दान करें। विशेष रूप से लाल फूल या लाल वस्त्र दान करने से आपके कार्यों में लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
उपाय: घर के उत्तर-पूर्व दिशा में एक छोटा सा पानी का पात्र रखें और उसमें हर रोज़ ताजे पानी का स्थानांतरण करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
उपाय: धन लाभ के लिए घर में रत्नों या आभूषणों का दान करें, विशेष रूप से बृहस्पति ग्रह के पूजन से लाभ होगा।

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
उपाय: घर में सफेद रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें और घर के एक कोने में सफेद फूल रखें। इससे मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
उपाय: अपने शत्रुओं से बचने के लिए, गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। इससे शत्रु दोष से मुक्ति मिलेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
उपाय: यदि आप घर के वास्तु में सुधार चाहते हैं, तो हल्दी और चंदन से घर के मुख्य दरवाजे को छूकर घर के वातावरण को शुद्ध करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
उपाय: तुला राशि के जातकों को सफेद फूलों का गुलदस्ता देवी लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उपाय: आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें। यह उपाय आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
उपाय: धनु राशि वालों को आज के दिन घर में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय आपके कार्यों में सफलता दिलाएगा और घर में समृद्धि बढ़ेगी।

मकर🦁 (भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
उपाय: मकर राशि के जातक शुक्रवार के दिन दुर्गा माता का पूजन करें और उनके चरणों में गुलाब के फूल अर्पित करें। यह उपाय आपके कार्यों में सफलता दिलाएगा।

कुंभ⚱️ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)
उपाय: कुंभ राशि के जातकों के लिए पानी से संबंधित कोई उपाय लाभकारी होगा, जैसे किसी पवित्र नदी या तालाब में पानी दान करना या तर्पण करना।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची)
उपाय: मीन राशि के जातकों को अपने घर में ताजे गुलाब के फूल रखना चाहिए। यह नकारात्मकता को दूर करने और शांति प्रदान करने में मदद करेगा।

〰️〰️〰️〰️

विशेष उपाय (सभी राशियों के लिए)
🔮🔮🔮

1. ध्यान और योग: प्रत्येक राशि के जातकों को अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करना चाहिए। यह तनाव को कम करता है और जीवन में शांति और संतुलन बनाए रखता है। विशेषकर सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करें, जो हर राशि के लिए लाभकारी है।

2. संगति का ध्यान रखें: सकारात्मक और जागरूक लोगों की संगति रखें। यह मानसिक स्थिति को बेहतर बनाता है और आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। नकारात्मक और दूसरों की आलोचना करने वालों से दूर रहें।

3. राहु और केतु के दोष को कम करने के लिए उपाय: राहु और केतु के दोष को दूर करने के लिए, प्रत्येक राशि के जातकों को प्रत्येक शनिवार को काले तिल का दान करना चाहिए। इससे राहु और केतु के प्रभाव में कमी आती है और जीवन में बाधाएं कम होती हैं।
इन उपायों से आपके जीवन में हर दिशा में सुधार हो सकता है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights