May 1, 2026 |

#गणतंत्र दिवस : गौर छात्रावास में फहराया तिरंगा

समाज के पदाधिकारियों ने ध्वज को दी सलामी

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ स्थानीय गौर छात्रावास में सुबह गौर समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधुओं ने गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर एवं सरस्वती माता पूजा अर्चना के बाद राष्ट्रीय गीत का गायन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम में बुंदेलखंडी क्षत्रिय कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व सहित समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद गौर ने भी समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर समाज मजबूत बनाने पर जोर दिया।  समाज के प्रचारक सुरेश गौर ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को आगे आकर कार्य करना चाहिए चाहे। जिला सचिव राजनारायण गौर ने भी अपने उद्बोधन में बच्चों को अनेक जानकारी दी। गौर छात्रावास में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सामाजिक बंधुओं एकत्रित होकर एक दूसरे को बधाई दी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights