April 30, 2026 |

#जानिए क्या कहते हैं सितारे : आज 28 जनवरी का पंचांग और राशिफल

बता रहे हैं ग्राम सन्यासा के आचार्य पंडित पवनराज दुबे

Hriday Bhoomi 24

आचार्य पंडित पवन राज दुबे
धर्मशास्त्र, तंत्र शास्त्र, हस्तरेखा एवं ज्योतिषाचार्य
स्थान: सन्यासा, हरदा
मोबाइल: 9977676153

—————————————————

🗓️ आज का पञ्चाङ्ग 🗓️

सोमवार, २८ जनवरी २०२५
सूर्योदय: 🌄 ०७:१८
सूर्यास्त: 🌅 १७:५०
चन्द्रोदय: 🌝 ०७:०५
चन्द्रास्त: 🌜 १७:१८
अयन: 🌖 उत्तरायण
ऋतु: 🏔️ शिशिर
शक सम्वत: १९४६
विक्रम सम्वत: २०८१
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: चतुर्दशी (१६:१२ तक)
नक्षत्र: मूल
योग: प्रीति (११:५६ तक)
करण: तैतिल, गर

—————————————————

गोचर ग्रह

🌖🌗🌖🌗
सूर्य: 🌟 मकर
चंद्र: 🌟 तुला
मंगल: 🌟 कर्क
बुध: 🌟 मकर
गुरु: 🌟 वृषभ
शुक्र: 🌟 कुम्भ
शनि: 🌟 कुम्भ
राहु: 🌟 मीन
केतु: 🌟 कन्या

—————————————————

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲
अभिजित मुहूर्त: १२:१२ से १२:५७
विजय मुहूर्त: १४:१४ से १४:५९
गोधूलि मुहूर्त: १७:४२ से १८:०८
राहुकाल: ०८:३० से १०:००
यमगण्ड काल: ११:३० से १३:००

〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातक अपने कामों को प्राथमिकता देंगे, जिससे उनके काम आसानी से पूरे होंगे। आप कोई निर्णय जल्दबाजी के बजाय शांत रहकर लें, जो आपके लिए बेहतर होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं।

वृषभ🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। यदि आपको कुछ समस्याएं लंबे समय से घेरे हुए थीं, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप अपने रिश्ते को पूरी सच्चाई से निभायें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको पूरी मेहनत व ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता है।

मिथुन💏 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपकी आर्थिक तंगी भी दूर होगी। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क💮 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन कठिनाइयों भरा रहने वाला है। आप इधर-उधर खाली समय व्यतीत ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। जो युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको रूपए पैसे से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

सिंह🐅 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन आय को बढ़ाने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों ने यदि नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, तो वह उनके लिए अच्छी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर टेंशन अधिक रहेगी। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सेहत को पौष्टिक बनाए रखना होगा। आपके खर्चों में वृद्धि होने से टेंशन बनी रहेगी। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों से कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो कि उन्हें बुरी लगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्याओं को महसूस कर रहे थे, तो वह भी दूर होंगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की इच्छा प्रबल रहेगी। आप अपने कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बना कर रखना बेहतर रहेगा। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है। संतान के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। आपको अत्यधिक मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर निपटाने की भी आवश्यकता है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज न करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन कामों को योजना बनाकर करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी कुछ नया करने की आदत बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपने विरोधियों की बातों में न आएं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर🐊 (भो, जा,जी, खी,खू,खे,खो, गा,गी)
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको तेज गति के वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके कामों में वृद्धि होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ🍶 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

मीन🐟 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के प्रयास बेहतर रहेंगे, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहे, तो उससे आपके काम लटक सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सदस्यों में खटपट होने की संभावना है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है l

———————————————–

आज के उपाय
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐: हनुमान जी की पूजा करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

वृषभ🐂: घर में सफेद रंग की कोई वस्तु दान करें।

मिथुन💏: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें और ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें।

कर्क💮: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ऊँ नमः शिवाय” का जाप करें।

सिंह🐅: गरीबों में गुड़ का दान करें और सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या👩: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तुलसी में दीपक जलाएं।

तुला⚖️: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का दान करें।

वृश्चिक🦂: मंगल से संबंधित वस्तुएं जैसे मसूर दाल का दान करें।

धनु🏹: केले के वृक्ष की पूजा करें और गाय को गुड़ खिलाएं।

मकर🐊: शनिदेव की पूजा करें, जरूरतमंदों को काले तिल दान करें।

कुंभ🍶: जल का दान करें और काले कपड़े का उपयोग न करें।

मीन🐟: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और गरीबों में अन्न का दान करें।

विशेष उपाय (सभी राशियों के लिए)
🔮🔮🔮

1. सूर्य अर्घ्य दें: तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, गुड़ और अक्षत डालकर सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य दें। यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा।

2. हनुमान जी का स्मरण: मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें। उन्हें गुड़-चने का भोग लगाएं और “श्री हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

3. गरीबों की सेवा: जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। विशेष रूप से सफेद वस्त्र और मिठाई का दान समृद्धि और शांति प्रदान करेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
🕉️ आपका आज का दिन मंगलमय हो। सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति आपके जीवन में सदैव बनी रहे। जय श्री राम! 🙏

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights