May 1, 2026 |

#गणतंत्र दिवस : हरदा जिला अजाक्स में फहराया तिरंगा

भारतीय संविधान की महत्ता को याद किया

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय जिला  अजाक्स कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला द्वारा राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ। जिससे हम एक समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बने। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में न्याय, स्वतंत्रता, समता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता तथा बंधुत्व को अपने में समेटे संविधान को अपनाने से ही हम वास्तव में एकजुट है।


इस अवसर पर एससी/एसटी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अजाक्स के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मसकोले, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, नरेंद्र शाह, महासचिव ज्योति परते, एनडी दुधे, हरिराम मंडराई, जीडी दुधे, प्रमिला सिंह ठाकुर, धर्मेंद शिंदे, किरण बामने, नेहा वर्गिस सहित अजाक्स व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights