
हरदा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी आरबी सगर, संभागीय अध्यक्ष जीआर गौर, जिला अध्यक्ष पीसी पोर्ते एवं, बीएल गुर्जर जिला मीडिया प्रभारी सदस्यता अभियान को गति देते हुए यांत्रिकी, वाणिज्य कर, परिवहन, शासकीय मुद्रणालय, न्याय, शिक्षा विभाग आदि के सेवानिवृत्त लोकसेवकों को एसोसिएशन के सदस्यता अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता दिलाई गई। उनके प्रयासों से सर्वश्री ओपी मुकाती जिला पंचायत सीईओ, संजय गीते, निर्भयदास पाटिल, सुरेंद्र जोशी, यूसुफ खान, मिलन वाजपेई शिक्षक आदि ने एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता ली।
आजीवन सदस्यता गृहण करने पर एसोसिएशन की तहसील शाखा सिराली, टिमरनी, हरदा, रहटगांव, खिरकिया के सभी सदस्य साथियों द्वारा एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता गृहण करने पर सभी नवागत सदस्यों का हार्दिक स्वागत कर बधाई दी है। ज्ञात हो कि सदस्यता दिलाने में जन शिक्षक रामकृष्ण गौर का सहयोग सराहनीय रहा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष पीसी पोर्ते ने दी।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
working in journalism since 40 years ago. worked in so many news papers of MP and wrote articles in National media.
Next Post
