April 30, 2026 |

नर्सिंग होम में नवजात कन्या के  हत्याकांड की फिर खुली 

हाईकोर्ट के आदेश पर जांच करने पहुंची पुलिस

Hriday Bhoomi 24

हरदा। मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेश पश्चात शहर के एक नर्सिंग होम में हुई  नवजात कन्या की गर्दन काटकर हत्या करने के बहुचर्चित मामले की फाईल फिर से खुल गई है।

प्रदेश के उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी आदेश पर अमल करते हुए हरदा पुलिस ने प्रकरण की जांच नए सिरे से प्रारंभ कर दी है। बहरहाल पुलिस की जांच से किस हद तक हत्या के आरोपियों पर शिकंजा कसेगा अभी कहना मुमकिन नहीं है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में अबगांव खुर्द निवासी एक परिवार में घर पर काम करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग आदिवासी के साथ बलात्कार हुआ था। जब वह गर्भवती हुई तो गर्भपात कराने व गर्भस्थ में शिशु को मारकर बलात्कार के सबूत मिटाने के लिये उसे शहर के प्रसिद्ध डाॅक्टर मनीष शर्मा के पास ले जाया गया।

इसके बाद षडयंत्रपूर्वक उसे भगवती नर्सिंग होम मे भर्ती कराया गया। इस नर्सिंग होम में उसे दवाएं और इंजेक्शन देने के बाद उसके गर्भ से उत्पन्न नवजात का गला सर्जिकल ब्लेड से काटकर हत्या कर दी।

इसके बाद मामला न्यायालय में पहुंचा परंतु  पुलिस की जांच रिपोर्ट में नाबालिग पीड़िता को ही आरोपी बना दिया गया। साथ ही अर्जुन पटेल और उसके लड़के को भी आरोपी बनाया गया। परंतु पुलिस ने डाॅ. मनीष शर्मा, भगवती नर्सिंग होम के संचालक डाॅ. आरबी पटेल एवं नर्सिंग स्टाॅफ को आरोपी नहीं बनाया।
  इसके बाद पीड़िता के द्वारा शहर के अधिवक्ता अनिल जाट के माध्यम से इस केस रिओपन कराने के लिये हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। हाईकोर्ट ने पिछले माह की 30 तारीख को इसकी फिर से जांच करने के आदेश दिए हैं।
हाईकोर्ट के इस आदेश पर उपपुलिस अधीक्षक अजाक आज सुबह सुनील लाड भगवती नर्सिंग होम जांच करने पहुंचे उनके द्वारा घटना स्थल को देखा और जांच की गई।
  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेश के बाद उप पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले में डाॅक्टर मनीष शर्मा, डाॅ. आरबी पटेल और इस प्रकरण से जुडे हुए सभीके बयान ले रहे हैं।
सूत्रों की माने तो इस केस में जल्द ही डाॅ. मनीष शर्मा, डाॅ. आरबी पटेल और भगवती नर्सिंग होम में काम करने वाली नर्से आरोपी बना सकती हैं।

*इनका कहना है*
मामले में पीड़िता के अधिवक्ता अनिल जाट ने कहा कि न्यायपालिका और पुलिस प्रशासन पर हमें पूर्ण भरोसा है। केस के असल आरोपी और इसमें सहयोग करने वालों को सजा अवश्य मिलेगी।

*मीडिया पर झल्लाए नर्सिंग होम संचालक*

पुलिस वाहन के पीछे-पीछे जब मीडिया टीम भी घटनास्थल नर्सिंग होम पहुंची तो इसके संचालक डाॅ.आरबी पटेल झल्लाकर अपना आपा खो बैठे। उन्होंने मीडिया को दूर रहने की हिदायत देकर परिसर से बाहर जाने को कहा।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights