April 30, 2026 |

चारखेड़ा के श्री राम मंदिर में लगा रक्तदान शिविर

117 यूनिट महिला और पुरुषो ने किया रक्तदान

Hriday Bhoomi 24

हरदा। बुधवार को चारखेड़ा गांव में ग्रामीणों की आस्था का केंद्र राम जानकी मंदिर में प्रातः 9:00 बजे से रक्तदान शिविर लगाया गया।

शिविर के समापन होते-होते पहुंचे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने भी रक्तदान किया।

शुभारंभ अवसर पर आज बुजुर्गों ने आज सरस्वती जी की पूजा करके ब्लड डोनेट का कार्य चालू करवाया उसमें मुख्य रूप से चुन्नीलाल मामा रायखेरे ब्रजकिशोर पाटिल शिवप्रसाद खोदरे मदन पटेल कोमल राम जी अनजाने गयाजी पटेल सुनील पटेल कमल पाटिल गोलू रायखेरे राहुल राय खेरे, सहित ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित थे।

शिविर में डॉ. शैलेन्द्र परिहार, चिकित्सा अधिकारी, (ब्लड बैंक), आनंद कुमार सुमन, लैबटेक्निशियन, कुमारी वर्षा राठौर, नर्सिंग ऑफिसर, सुश्री बबीता ढोके, नर्सिंग ऑफिसर, हर्षित चौरे, कंप्यूटर ऑपरेटर, पवन धनगर, वाहन चालक उपस्थित रहें।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights