
हृदयभूमि, नागदा।
नगर के सभी अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज द्वारा होली-धुलेंडी, फाग उत्सव और रंगपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। यहां ढोल ढमाके के साथ नाचते गाते युवाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष द्वारा अपने निवास पर चाय-नाश्ते और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। फाग में मनोज भट्ट, राजेश शर्मा, राजेश, सतीश भट्ट, विश्वास शर्मा, रमेश शर्मा, चन्द्रशेखर भट्ट, उमेश शर्मा, ब्रज मोहन शर्मा, राजेश शर्मा गुरुकुल वाले, अंकुर शर्मा, अर्जुन शर्मा, शशिकांत शर्मा, नारायण आदि मौजूद थे। यह जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज के युवा मीडिया प्रभारी और जन समस्या निवारण संस्थान के उज्जैन जिले के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने दी।
