
हरदा। गत दिवस जेलर प्रभात कुमार और उप अधीक्षक योगेश शर्मा द्वारा स्थानीय जेल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरदा के मुख्य गायक सुदीप मिश्रा के साथ अन्य कलाकारों ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कैदियों ने भी भाग लेकर गीत गाए। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने हरदा सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निजी सचिव स्व. महेशदत्त मिश्र और चंपालाल सोकल के नाम से एक बैरक का नामकरण किया।

