May 27, 2026 |

दुलिया में हुआ नर्मदा परिक्रमा यात्रियों का भव्य स्वागत

डॉ.अंबर पारे और डॉ. अंकुर पारे ने किया सम्मान

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

जिले के ग्राम दुलिया स्थित डॉ. अम्बर पारे नेचुरोपैथी सेंटर में नर्मदा परिक्रमा यात्रियों का डॉ. अंकुर पारे और डॉ. अम्बर पारे द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर यात्रियों को मां नर्मदा की प्रतिमाएं भेंट की गईं और भोजन की व्यवस्था की गई।

भव्य आयोजन हुआ- 

स्वागत कार्यक्रम में ग्राम दुलिया, महेंद्रगांव, सिराली, टिमरनी, खिड़कियां, हरदा, रेहटगांव, नेमावर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और विशालता का अंदाजा लगाया जा सकता था।

समाज की परंपरा-

यह परंपरा दुलिया के समाजसेवी पारे परिवार की ओर से डॉ. अंकुर पारे और डॉ. अम्बर पारे द्वारा नर्मदा परिक्रमा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के सम्मान में हर साल आयोजित की जाती है, जो उनके प्रति समाज में सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है।

A grand welcome

पड़ोसी राज्यों से भी आए श्रद्धालु

इस बार के कार्यक्रम में इटारसी, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खरगोन, नागपुर और पुणे से आए यात्रियों ने भी भाग लिया। मां कृपा ग्रुप इटारसी नर्मदा परिक्रमा की संचालिका श्रीमती जया पाराशर और एस. एन. पाराशर ने डॉ. अंकुर पारे और डॉ. अम्बर पारे का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.