
हरदा। पुलिस कण्ट्रोल रूम हरदा में एसपी संजीव कुमार कंचन, एएसपी श्रीमती राजेश्वरी महोबिया ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान थानों में लंबित अपराध, शिकायतें, चालान, सीएम हेल्पलाईन की शिकायतें के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। वहीं जिले के फरार आरोपी गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, जिलाबदर, ईनामी बदमाश एवं निगरानी बदमाश के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री कंचन ने विधानसभा चुनाव में पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने चुनाव आयोग की गाईडलाईन का पालन करने, थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले क्रिटिकल एवं बल्नरेबल क्षेत्र/ पोलिंग बूथ का भौतिक निरीक्षण, सीमावर्ती थानों के साथ बार्डर मीटिंग एवं सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रालिंग करने के निर्देश दिए।