कलश यात्रा के साथ ग्राम बालागाँव बालेश्वर धाम में नौ दिवसीय शिवमहापुराण का हुआ शुभारंभ*
जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत सत्कार

हरदा/शिव महापुराण के आयोजन को कराने वाले आयोजक राजु, नर्मदा प्रसाद गोस्वामी द्वारा बालागाँव बालेश्वर धाम में बुधवार से
बालागाँव ग्राम मै नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा भगवान महाकालेश्वर के जीवन चरित्र पर आधारित कथा का शुभारंभ हुई पूरे ग्राम की मुख्य गलियों में कन्याओं के सिर पर कलश रखकर एवं कांडातधारी के सर पर पुराण सिरोधारण कर पूरे ग्राम की गलियों में प्रभातफेरी के रूप मैं कलश यात्रा हरि नाम कीर्तन के साथ डीजे की धुन पर उत्साहित होकर रंग गुलाल उड़ाकर युवा जमकर थिरके जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया उसके बाद कथा वाचक पंडित राजेश महाराज बीड़ वालो के मुखारविंद से प्रथम दिवस नौ दिन तक चलने वाली शिव महापुराण का आयोजन हुआ जिसमें कृष्ण राम और शिव के भजनों के साथ उनके जीवन चरित्र परम पूज्य राजेश महाराज द्वारा बताया जाएगा। समस्त ग्राम बालागाँववासियो एवं कथा आयोजन आयोजक गोस्वामी के सहयोग से शिवमहापुराण का आयोजन किया जा रहा है जो प्रतिदिन 12बजे से 4बजे तक चलेगी। ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्ति गण इस भक्ति में राम नाम के गोता लगाकर कथा का श्रवण करेंगे और अपने जीवन को धन्य बनाएंगे ग्राम बालागाँव के सभी ग्राम वासियों ने आसपास क्षेत्रों के ग्रामीणों से कथा श्रवण करने के अधिक से अधिक पधारने अपील की है।
