April 23, 2026 |

28 मार्च से 2 अप्रैल तक हरदा मंडी बंद रहेगी

लगातार अवकाश होने से मंडी में नहीं होगा उदघोष विक्रय

Hriday Bhoomi 24


  • हरदा/ कृषि उपज मण्डी समिति हरदा के सचिव ने बताया कि 28 मार्च से 2 अप्रैल तक कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में घोष विक्रय बंद रहेगा। उन्होने बताया कि 28 मार्च लेखा बंदी, 29 मार्च को गुड फ्रायडे, 30 मार्च को रंगपंचमी, 31 मार्च को रविवार, 1 अप्रैल को बैंक क्लोजिंग तथा 2 अप्रैल को नववर्ष मुहुर्त नहीं होने के कारण मण्डी प्रांगण हरदा में कृषि उपजों का घोष विक्रय बंद रहेगा। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि वे 28 मार्च से 2 तक अपनी कृषि उपज मण्डी प्रांगण में विक्रय के लिये नहीं लावें। उन्होने बताया कि 3 अप्रैल को शुभ मुहुर्त 11 बजे से नीलामी कार्य प्रारम्भ होगा।

Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights