April 28, 2026 |

कलेक्टर श्री सिंह ने मूंग उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

Hriday Bhoomi 24


हरदा/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार सुबह हरदा व टिमरनी क्षेत्र के मूंग उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्राम नीमगांव, गांगला, सुखरास, कुकरावद, कोटल्याखेड़ी, रूपीपरेटिया, पानतलाई, दूधकच्छ के उपार्जन केन्द्रों में जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखीं और मूंग तुलाई की गति बढ़ाने और हम्मालों की संख्या में वृद्धि के निर्देश कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिये।

उन्होने पटवारी, पंचायत सचिव व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रातः 8 बजे मूंग उपार्जन केन्द्र पर मूंग की तुलाई शुरू हो जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने प्रतिदिन सुबह 8 बजे मूंग उपार्जन के फोटो वाट्सएप पर भेजने के निर्देश भी दिये। इस दौरान हरदा एसडीएम कुमार शानु देवड़िया, उपसंचालक कृषि संजय यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री वासुदेव भदोरिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
ग्राम नीमगांव के गुरूकृपा वेयर हाउस में निरीक्षण दौरान ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि प्लेट कांटे से तुलाई का कार्य किया जाए ताकि तुलाई में कम समय लगे और अधिक से अधिक किसानों के मूंग की तुलाई हो सके। किसानों ने कहा कि मूंग की तुलाई में अधिक समय लगने से कई बार रात्रि विश्राम वेयर हाउस के बाहर करना पड़ता है, जिससे परेशानी होती है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी उपार्जन केन्द्रों पर सर्वेयर को निर्देश दिये कि मूंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। ग्राम सुखरास के प्रेमसुधा वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने अब तक खरीदी गई मात्रा और अब तक बुक किये गये स्लॉट्स की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होने किसानों से मूंग उपार्जन के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने ग्राम कुकरावद के गोमती वेयर हाउस तथा रूपीपरेटिया के शुभ लॉजिस्टिक वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया और कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता की मूंग ही खरीदी जाए। ग्राम पानतलाई में किसानों ने कलेक्टर श्री सिंह से वेयरहाउस की व्यवस्थाओं की सराहना की।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights