April 28, 2026 |

सर्वब्राह्मण समाज के आयोजनों का बनेगा कलैंडर

बैठक में समाज ने लिए अनेक निर्णय

Hriday Bhoomi 24

हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के आयोजनों का वार्षिक केलेंडर बनाने व सामजिक हित कार्य करने पर जोर दिया गया।

संगठन के मीडिया प्रभारी गोपाल शुक्ला ने बताया कि इस बैठक में पूर्व आयोजित परिचय सम्मेलन सहित अन्य आयोजनों की समीक्षा की गई। संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आगामी आयोजन में कुछ बदलाव करने पर जोर दिया। इस दौरान मातृशक्ति विंग द्वारा हरियाली महोत्सव मनाने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए शीघ्र ही बैठक कर जवाबदारी सौंपी जाएंगी। बैठक में संरक्षक एलएन पाराशर ने सामाजिक हितों पर बल दिया। उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन के कार्यो की व्यक्तिगत चर्चा एवं सम्पर्क तथा सामाजिक कार्यो को छोड़कर अन्य किसी क्षेत्र में संगठन के हस्तक्षेप करने से परहेज पर जोर दिया। ताकि  संगठन के मूल सिद्धांतो पर कोई असर न हो।

बैठक में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे संगठन के पदाधिकारियो का सम्मान किया गया। साथ ही परिचय सम्मेलन दौरान कार्यविशेष में योगदान देने पर देवेश शर्मा एवं प्रीति गुहा का सम्मान किया गया। अपने शासकीय कर्तव्यों से मुक्त हुए प्रवीण पटेल का भी सम्मान किया गया।अंत में सचिव उदय वेलापुरकर ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights