June 12, 2026 |

27 अगस्त को लाड़ली बहनाओं के खाते में आएगी राशि

मुख्यमंत्री एक क्लिक से करेंगे राशि ट्रांसफर

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 27

अगस्त को लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खाते में योजना के तहत मिलने वाली राशि ट्रांसफर करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में 27 अगस्त को स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन करें तथा इस कार्यक्रम में  राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था भी की जाए।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.