June 12, 2026 |

पोखरनी में फसल का निरीक्षण में कीट व्याधि मिली

डायग्नोस्टिक टीम ने बताए कीट निरोध के उपायउपाय

Hriday Bhoomi 24

हरदा/ कृषि विभाग की डायग्नोस्टिक टीम द्वारा  ग्राम पोखरनी में फसल में कीट व्याधि का सर्विलियेन्स एवं निरीक्षण करने पर सोयाबीन में कीट एवं व्याधि का प्रकोप देखा गया। उपसंचालक कृषि एमपीएस. चन्द्रावत ने बताया कि यहां सोयाबीन स्टेम फ्लाई एवं व्हाइट फ्लाई का संक्रमण पाया गया।

निरीक्षण दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि आगामी सोयाबीन फसल उत्पादन के लिये अनुशंसित एवं अद्यतन किस्मों का ही प्रयोग करें। डायग्नोस्टिक टीम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. मुकेश बंकोलिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी संजय यादव, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संजय जैन तथा क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दीपक रिछारिया सम्मिलित थे।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.