June 11, 2026 |

कांकरिया-बारंगी के पास यात्रीबस पलटी

दो दर्जन से अधिक घायल, पुलिस ने अस्पताल भिजवाया

Hriday Bhoomi 24

हरदा। हरदा-खंडवा नर्मदापुरम स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार बस पलट गई। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।यह घटना कांकरिया-बारंगा के बीच हुई है। जानकारी के अनुसार जंभशक्ति बस खिरकिया से हरदा की ओर जा रही थी। तभी यह ग्राम कांकरिया के पास पलट गई। इसमें लगभग 30-35 लोग सवार थे। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिला-पुरूष समेत 15-20 यात्री घायल होना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी लगते ही छिपाबड़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने 108 एंबुलैंस बुलाकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जहां उनका इलाज जारी है।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.