
उज्जैन। शिव नवरात्रि के छठे दिन का भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार होने के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गर्भगृह में इस बार प्रवेश नहीं मिला। इस कारण उन्होंने चांदी द्वार से भगवान की उतारी आरती। राहुल गांधी ने नंदी हॉल में शिव नंदी को भी किया प्रणाम। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, शोभा ओझा, अरुण यादव, कल्पना वर्मा व 35 नेताओ की टीम ने भी दर्शन किए।
