May 14, 2026 |

राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में संजना का सुयश

उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुई संजना धुर्वे

Hriday Bhoomi 24

अतुल टिमरनी। करीबी ग्राम बहरागाँव में गत 8 माह से तिनका सामाजिक संस्था द्वारा कराटे का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके चलते संजना पिता मलेसिंग धुर्वे ने राष्ट्रीय शालेय कराटे प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया संजना ने 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक नेशनल कैंप इन्दौर में हिस्सा लेकर 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली मे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

संजना ने बहुत कम समय में ये स्थान प्राप्त किया है बता दे कि नर्मदापुरम संभाग से U-14 में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी का चयन इस प्रतियोगिता के लिये हुआ था। इसमे 22 किलोग्राम  वर्ग भार में संजना का चयन हुआ। संजना के उत्कृष्ट प्रदर्शन बाद गृहग्राम लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि पर तिनका संस्था के अध्यक्ष शिहान, रितेश तिवारी, तिनका की सचिव मना मंडलेकर, राजेन्द्र सोनी, रिछारिया मेडम, कोच करण रामटेक, प्रशिक्षक शुभम केवट, रोहित खराटकर, ओमप्रकाश कलम, संजय, अभिषेक, कमलेश आदि ने शुभकानाएं और बधाइयां दी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.