May 18, 2026 |

श्रीराम जन्म महोत्सव समिति की बैठक 14 जनवरी को

अप्रैल में रामनवमी पर मनेगा महोत्सव

Hriday Bhoomi 24

इटारसी। वर्ष 2024 के अप्रैल माह में आयोजित होने वाले श्रीराम जन्म महोत्सव को लेकर समिति की बैठक 14 जनवरी को 4 बजे श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर तुलसी चौक के सत्संग भवन में आयोजित की गई है। समिति के सचिव अशोक शर्मा एडवोकेट ने समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को इस बैठक में आमंत्रित किया है। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम के अंतर्गत इटारसी शहर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.