May 14, 2026 |

#खेल : बड़झिरी में हुआ वनग्राम खेलों का आयोजन

विजेता टीमों को इनाम वितरण किया

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

प्रदेश शासन वन विभाग द्वारा वन मंडल हरदा सामान्य के वनग्राम में खेलों एवं वन सुरक्षा-वन्य प्राणी सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने खेलों का आयोजन किया जाता है। इसके तहत वन परिक्षेत्र मगरधा के वनग्राम बड़झिरी में लाभांश की 20% राशि से वन सुरक्षा समिति स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि बड़झिरी के सरपंच रामविलास कासडे, वनसुरक्षा समिति अध्यक्ष श्रीराम जामुनकर एवं वनपरिक्षेत्र अधिकारी मुकेश रघुवंशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस कराकर खेल का शुभारंभ कराया। इस प्रतियोगिता में वन सुरक्षा समिति मुरलीखेड़ा, बंशीपुरा, बड़झिरी, लाखादेह, जामन्याकलां, बिटिया, सिंगोडा तथा इंद्रपुरा की कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया।

सिंगोड़ा की टीम रही प्रथम –

यह प्रतियोगिता रात 9:00 बजे तक चली। इसमें सभी टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। वन सुरक्षा समिति सिंगोडा की टीम विजेता रही एवं वन सुरक्षा समिति इंद्रपुरा की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 5100 रुपए एवं उपविजेता टीम को 3100 रूपए की राशि का पुरस्कार वन सुरक्षा समिति बड़झिरी एवं लाखादेह की ओर से दिया गया।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये चयनित खिलाड़ी वनमंडल स्तर पर वन परिक्षेत्र मगरधा की ओर से वनमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के उपरांत समस्त अतिथियों, प्रतिभागियों एवं ग्राउंड स्टाफ को भोजन कराया गया।

19 नवंबर को बापचा में होगी प्रतियोगिता-

इस प्रतियोगिता के आयोजन में लक्ष्मी नारायण गोंड परिक्षेत्र सहायक मगरधा, जोहन सिंह परते परिक्षेत्र सहायक लाखादेह एवं समस्त स्टाफ वन परिक्षेत्र मगरधा सामान्य का विशेष योगदान रहा। आगामी वन सुरक्षा समिति स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 19नवंबर 2024 को वनग्राम बापचा में कराया जाएगा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.