April 22, 2026 |

#खेल : अंडर 22 आयु वर्ग के क्रिकेट ट्रायल कल

हरदा के नेहरू स्टेडियम में चुनी जाएगी जिले की टीम

Hriday Bhoomi 24

हृदयभूमि, हरदा।

स्थानीय नेहरू स्टेडियम में अंडर 22 आयु वर्ग की जिला क्रिकेट टीम का चुनाव किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अंडर 22 आयु के पुरूष वर्ग का ट्रायल 6 जनवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जा रहा है।

एसोसिएशन के मानसेवी सचिव हेमंत गोस्वामी ने बताया कि इस ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार काॅर्ड, अंक सूची की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। उन्होंने आयु सीमा के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2002 है। उन्होंने कहा कि ट्रायल में चयनित टीम इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट मे जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights