
हरदा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह ने लोकसभा निर्वाचन में कानून व्यवस्था तथा शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना कार्य सम्पन्न कराने के लिये लोकसभा संसदीय क्षेत्र बैतूल के अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र टिमरनी व हरदा में आने वाले क्षेत्रों के लिये कानून व्यवस्था एवं व्यय अनुवीक्षण की सतत निगरानी के लिये स्थैतिक निगरानी दलों का गठन किया है। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड हरदा मयंक जैन को स्थैतिक निगरानी दल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन दल गठित किये गये है तथा दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिये एक-एक रिजर्व दल भी तैनात किया गया है। सभी दलों में पुलिसकर्मी की नियुक्ति भी की गई है। दल में तैनात अधिकारी कर्मचारियों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार स्थैतिक निगरानी दल जिले के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित चेकपोस्ट पर तैनात किये जायेंगे।
टेमागांव चेकपोस्ट पर तैनात स्थैतिक निगरानी दल में अनूप पाठे उपयंत्री जल संसाधन, गजेन्द्र अत्रे कृषि विस्तार अधिकारी तथा बलवंत पटेल सहायक संचालक शिक्षा को तैनात किया गया है। इसी तरह छीपानेर में नर्मदा पुल पर बनाये गये चेकपोस्ट में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गंभीर सिंह जाट व बीएम यादव के साथ-साथ योगेश मालवीय जिला विपणन अधिकारी को तैनात किया गया है। छिदगांवमेल स्थित चेकपोस्ट पर संदीप वर्मा मत्स्य निरीक्षक, लक्ष्मण सिंह सिलोटे जिला रोजगार अधिकारी तथा आरके इवने कृषि विस्तार अधिकारी को तैनात किया गया है। रिजर्व दल में रितेश यादव उपयंत्री नगर पंचायत तथा अजय चतुर्वेदी उपयंत्री आरईएस के साथ-साथ सहायक सांख्यिकी अधिकारी लक्ष्मी पन्नाम को तैनात किया गया है।
हरदा विधानसभा क्षेत्र में नेमावर पुल के पास बनाये गये चेकपोस्ट पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी महेन्द्र लोवंशी व टीआर चौहान तथा उपयंत्री लोक निर्माण विभाग कैलाश प्रसाद को तैनात किया गया है। इसी तरह पोखरनी चेक पोस्ट पर उपयंत्री नगर परिषद खिरकिया दीपक पाठक, उद्यानिकी विस्तार अधिकारी हरदा रामशंकर जाट व निरीक्षक मत्स्योद्योग सुशील गौर को तैनात किया गया है। मोरगढ़ी स्थित चेकपोस्ट पर उपयंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा अमित चौकीकर, उपयंत्री लोक निर्माण विभाग महेश मोरे तथा उपयंत्री नगर परिषद खिरकिया सिद्धार्थ सोनी को नियुक्त किया गया है। रिजर्व दल में उपयंत्री लोक निर्माण विभाग हरदा रतनलाल कुम्हार, उपयंत्री मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क हरदा नरेन्द्र कुमार मौर्य तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एसके जैन को तैनात किया गया है।
