May 14, 2026 |

सिंचाई हेतु बिजली के लिए दिया धरना

मगरधा फीडर पर धरना देने बैठे किसान

Hriday Bhoomi 24

हरदा। भारतीय किसान संघ द्वारा सिंचाई हेतु मगरधा, सिराली,सोनपुरा,फीडर से दिन में 6 एवं रात में 4 घंटे विद्युत आपूर्ति हेतु मगरधा फीडर पर धरना दिया गया। किसानों ने प्रदेश सरकार एवं सम्बंधित विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार को सिर्फ बड़ी फैक्ट्रीयो दिन में बिजली देने की चिंता है, पर किसानों की चिंता नहीं। इतनी कड़कती ठंड में किसान खेत में कैसे पानी दे, कई किसानों के कुओं में पानी की कमी भी आ गयी है। भाकिस के तहसील उपाध्यक्ष अनिल गौर ने बताया संगठन द्वारा विगत एक माह पूर्व ही सम्बंधित विभाग को ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई किंतु समस्या का निराकरण नहीं किया गया। इसलिए धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा।


Hriday Bhoomi 24

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.