हरदा। सिनर्जी संस्थान से जुड़ी उड़ान लड़कियों और महिलाओ द्वारा हरदा जिले के 40 गाँवों में “हमसे है हमारा पर्यावरण” अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं के जीवन पर पर्यावरण परिवर्तन के प्रभावों का विश्लेषण करना अथवा पर्यावरणीय समस्याओं और उनके समाधान की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इस अभियान में 500 से अधिक लड़कियों और महिलाओं ने पर्यावरणीय जागरूकता अंतर्गत सीड बॉल बनाना, नुक्कड़ नाटक, नारे लेखन, चित्रकला, समुदाय बैठक एवं पौधारोपण सहित विभिन्न गतिविधियां की।
यह अभियान 7 जून 2024 से शुरू हुआ। जहां लड़कियों ने हरदा, हँडिया, सिराली, टिमरनी और खिरकिया तहसील में गाँव-गाँव जाकर जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और वन्यजीव संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया।
15 जून 2024, को इस अभियान के समापन अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता हेतु हरदा शहर मे रैली निकाली गयी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने अस्पताल चौराहा और प्रताप टॉकीज मे पर्यावरण जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। रैली मे 100 से अधिक लड़कियों और महिलाओ सहभागिता की।
उड़ान टीम कार्यकर्त, तरन्नुम खान ने इस अवसर पर कहा, कि यह अभियान हमारे जिले की आदिवासी लड़कियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्यूंकि अभियान के माध्यम से लड़कियां अपने समुदाय मे सहभागिता कर पा रही हैं। इसकी शुरुवात वे अपने घर एवं गांव से कर रही है, जो आने वाले भविष्य के लिए अच्छी बात है। हमको मिलकर अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कदम उठाने होंगे। साथ ही पर्यावरणीय संसाधनों के प्रबंधन, पर्यावरणीय बदलावों के प्रभावों को समझने और उन परिवर्तनों के सामने खड़े होने के लिए हम सभी का सक्षम बनना बहुत जरूरी है। इस अभियान से हमें यह समझने में मदद मिली है कि पर्यावरणीय परिवर्तन का हमारे समाज, विशेषकर महिलाओं और लड़कियों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।