
हरदा। बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण गौर के नेतृत्व में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह गौर छात्रावास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती का पूजन कर सरदार वल्लभ भाई पटेल, सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत कर सेवानिवृत्त शिक्षकों के चरण पखार कर उन्हें शाल श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उपस्थित सामाजिक बंधुओं का मार्गदर्शन कर समाजसेवा में निष्ठापूर्वक तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की भूमिका शिक्षक नर्मदा प्रसाद गौर ने रखी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोकुल गौर ने किया। अंत में शिक्षक आरएस गौर ने सभी का आभार माना। कार्यक्रम में समाज के सभी प्रबुद्ध जन एवं सामाजिक बन्धु उपस्थित रहे।
