April 22, 2026 |

मदरसों की जांच करने हरदा जिले में आई टीम

बाल अधिकार आयोग ने की जांच

Hriday Bhoomi 24

हरदा। जिले में आई मध्यप्रदेश बाल अधिकार आयोग की टीम ने यहां संचालित मदरसों की जांच की। आयोग के सदस्य अनुराग पाण्डे ने जिला मुख्यालय पर संचालित जामिया अरबिया मदीनतुल उलूम मदरसा मदीना कालोनी एवं बहरुल उलूम मदरसा मगरधा रोड हरदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान आवासीय मदरसों में अध्ययनरत बालकों, पदस्थ स्टाफ एवं संचालकों से जानकारी ली। निरीक्षण में दोनों मदरसों का पंजीकृत नहीं होना पाया गया। निरीक्षण में अध्ययनरत बालकों की दैनिक दिनचर्या, भोजन एवं आवासीय व्यवस्था की जाँच की गई। वहीं अलजामिया तुल इस्लामिया अशाबी सुफ्फा मेमोरियल हरदा हाईस्कूल की भी जाँच की। टीम ने विद्यालय की मान्यता माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल से पंजीयन नहीं होना पाया। वहीं इस विद्यालय में संचालित छात्रावास की मान्यता नही ली गई। टीम ने अध्ययनरत विद्यार्थियों को बाल अधिकार आयोग के टोल फ्री नं. 1098, गुड टच बेड टच, आयोग की बेबसाइट एवं बाल अधिकारों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, महिला बाल विकास विभाग से गणेश भदोरिया एवं गजेन्द्र बरकरे उपस्थित रहे।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights