चंद्रयान-3 टीम में हरदा की बेटी स्मिता देव भी : विनीता मौर्य
चंद्रयान-3 की सफलता में हरदा की महिला का भी योगदान

हरदा। गत 23 अगस्त बुधवार की शाम 6 बजे देश की प्रतिष्ठित संस्था इसरो द्वारा भेजे गए चंद्रयान-3 ने अपनी कामयाबी झंडा लहरा दिया है। चांद के दक्षिणी गोलार्द्ध में जहां सूर्य की किरणें नहीं पहुंच पाती हैं, वहां हमारे रोवर विक्रम ने सुरक्षित लैंड कर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इसरो की इस टीम में देश भर के चुनिंदा अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की टीम ने योगदान किया है। इसमें मध्यप्रदेश के प्रमुख हरदावासियों को भी गर्व करने का एक सौभाग्य मिला है। वह यह कि इस टीम में हरदा की एक बेटी भी शामिल है।
नगर समाजसेवी महिला श्रीमती विनीता मौर्य ने बताया कि हरदा के पाॅलिटेक्निक काॅलेज में प्राध्यापक रहे स्व. देव सर की बेटी श्रीमती स्मिता देव भी इस टीम का हिस्सा रही हैं। स्मिता ने हर हरदावासी को गर्व करने का मौका दिया है।