April 23, 2026 |

कोर्ट में नहीं मिला जमानतदार, जहर खाकर मौत को गले लगाया

मारपीट के मामले में युवक कोर्ट में अपना जमानतदार न मिलने से निराश था युवक

Hriday Bhoomi 24

हरदा। मारपीट के मामले में एक आरोपी कोर्ट में जमानतदार पेश नहीं कर पाया। इससे निराश युवक ने बाजार से जहर मंगाकर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के मामले में मारपीट को लेकर ग्राम पहटकलां निवासी फरियादी ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी विनोद अंकिल पिता शोभाराम अंकिल जाति बलाई के विरूद्ध छीपाबड थाने में अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी विनोद के खिलाफ अपराध दर्ज कर कोर्ट में चालान पेश किया गया। मगर न्यायालय में वह अपना जमानतदार पेश नहीं कर पाया तो उसने बाजार से न्यायालय परिसर में जहर का खा लिया। तबियत बिगड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया लाया गया। मगर हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय के लिए रिफर किया गया। हरदा लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर हरदा कोतवाली द्वारा जांच की जा रही है।


Hriday Bhoomi 24

हमारी एंड्राइड न्यूज़ एप्प डाउनलोड करें

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Verified by MonsterInsights